रामपुरा ढिल्लों के छात्र आर्यन ने 3000 मीटर दौड़ में राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान, ग्रामीणों ने चोपटा और गांव में किया

 

चोपटा — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा ढिल्लों के कक्षा 11 वी के छात्र आर्यन ने करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ में पूरे हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारियां, स्कूल प्रिंसिपल ने इस उपलब्धि पर आर्यन और पूरे विद्यालय परिवार उनके कोच को शुभकामनाएं दी है उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर शुभकामनाएं दी.

 

आर्यन की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने डीजे के साथ फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और चोपटा से लेकर पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर आर्यन ने कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन और लगातार प्रयास का परिणाम है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने सभी अध्यापकों, अपने साथी खिलाड़ियों और मार्गदर्शन के लिए अंकित भीडासरा व विकाश ज्वानी को दिया। आर्यन के पिता विनोद कुमार और माता दर्शना ने बेटे की जीत पर ख़ुशी जताई.

 

ग्रामीणों ने बताया की आर्यन के अलावा इसके छोटे भाई अनमोल ने भी 1500 मीटर प्रतियोगिता में 7 वा स्थान हासिल किया है. विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलजीत और विद्यालय का कार्यभार संभाल रही मैडम सरिता ने भी आर्यन को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

गांव में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अनिल शर्मा, अजयपाल, अमित जांगड़ा, सुखविंदर ढिल्लों, महेंद्र खटक, राजेंद्र ढिल्लों, मांगेराम आलडिया, अजय, रोहतास, मुकेश हुड्डा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री शिव भूमि रामपूरा ढिल्लो मिशन सोंदर्यकरण की टीम ने 3100 रूपये की माला पहनाकर अभिन्दन किया

Pauline Roussel

Je suis Pauline Roussel, journaliste culinaire et consultante en arts de la table depuis plus de quinze ans. Diplomee en management de l’hotellerie-restauration a l’Institut Paul Bocuse et ancienne critique gastronomique pour un guide regional Gault&Millau, j’ai explore cuisines de terroir et tables etoilees. Mon travail m’a menee des bistrots parisiens aux auberges familiales italiennes, avec une attention particuliere pour le lien entre gastronomie, voyage et art de recevoir a la maison. Je partage ici mes experiences concretes, mes methodes d’organisation et mes adresses preferees pour aider chacun a cuisiner mieux et accueillir avec confiance.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

वीडियो

हमारा नेटवर्क